Close

    राज्य संसाधन पर्याप्तता योजना

    संसाधन पर्याप्तता नियोजन (RAP) का अवलोकन 

    संसाधन पर्याप्तता योजना (RAP) एक राष्ट्रीय (फ्रेमवर्क) है जिसका उद्देश्य भारत की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विश्वसनीय, किफायती और सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना है। विद्युत  (संशोधन)  नियम,  2022  के 
    नियम 16 ​​के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय (MoP) ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के परामर्श से जून  2023  में  भारत  के  लिए  संसाधन  पर्याप्तता  दिशानिर्देश   जारी 
    किए।  ये  दिशानिर्देश  देश भर में पर्याप्त विद्युत संसाधनों की अग्रिम योजना और खरीद के लिए एक समान दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। इसके समानांतर, विनियामक मंच (FoR) ने राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों (UT) द्वारा 
    अपनाने को सुगम बनाने के लिए संसाधन पर्याप्तता ढांचे के लिए मॉडल विनियम  जारी किए। संसाधन पर्याप्तता से तात्पर्य, पर्याप्त उत्पादन क्षमता, ऊर्जा भंडारण और अन्य स्थिति के अनुसार ढलने वाले 
    संसाधनों की उपलब्धता से है, ताकि बिजली की मांग को हर समय, यहां तक ​​कि चरम मांग अवधि के दौरान भी, किफायती तरीके से विश्वसनीय रूप से पूरा किया जा सके। RAP ढांचा संसाधनों का समयबद्ध नियोजन और 
    खरीद को सक्षम बनाता है ताकि भविष्य में मांग में होने वाली वृद्धि का पहले से ही समाधान किया जा सके, 
    जिससे विद्युत की कमी का जोखिम कम हो और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले। 

    राज्य संसाधन पर्याप्तता नियोजन (SRAP)

    राज्य संसाधन पर्याप्तता नियोजन (SRAP) ढांचे के तहत, राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को अपनी भविष्य की बिजली मांग का आकलन करना और समन्वित एवं व्यवस्थित तरीके से उपयुक्त संसाधनों का नियोजन करना 
    आवश्यक है। SRAP प्रक्रिया उत्पादन, पारेषण और वितरण अवसंरचना के लिए दीर्घकालिक योजना में सहायता करती है और ऊर्जा भंडारण तथा अन्य लचीले विकल्पों सहित पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के 
    अधिकतम उपयोग को बढ़ावा देती है। यह ढांचा ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाता है, ग्रिड की विश्वसनीयता में सुधार करता है और एक सतत विद्युत क्षेत्र की ओर परिवर्तन का समर्थन करता है। 
    संसाधन पर्याप्तता अध्ययन रिपोर्ट 
    SRAP कार्यान्वयन की स्थिति 
    28 राज्यों में से 16 राज्यों ने अपने-अपने राज्य विद्युत विनियामक आयोगों (SERC) के माध्यम से अपने अंतिम राज्य संसाधन पर्याप्तता (SRA) ढांचे अधिसूचित कर दिए हैं, जबकि 3 राज्यों ने हितधारक परामर्श हेतु मसौदा 
    ढांचे जारी किए हैं। शेष राज्य अपने SRA ढांचों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया शुरु करने में हैं। सभी संघ राज्य क्षेत्रों ने अपने-अपने संयुक्त विद्युत नियामक आयोगों (JERC) के माध्यम से अपने संसाधन पर्याप्तता नियोजन दस्तावेज 
    प्रकाशित कर दिए हैं। 
    क्र.सं राज्य/संघ राज्य क्षेत्र दस्तावेज़ का शीर्षक वर्तमान अधिसूचना की तिथि

     

    विनियामक प्राधिकरण

     

    स्रोत/लिंक
    1 अरुणाचल प्रदेश राज्य विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024 14.05.2024 अरुणाचल प्रदेश राज्य विद्युत विनियामक आयोग (APSERC) https://apserc.nic.in/current-regulation.html
    2 असम असम विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024 21.01.2025 असम विद्युत विनियामक आयोग (AERC) https://aerc.gov.in/page-regulation-/individual
    3 बिहार बिहार विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2025 26.11.2025 बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) https://berc.co.in/rules-requlations/regulations/individual-regulation
    4 छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024(मसौदा) 20.09.2024 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विनियामक आयोग (CSERC) https://cserc.gov.in/Welcome/show_draft_regulation
    5 गोवा संयुक्त विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम,2025 15.05.2025 संयुक्त विद्युत विनियामक आयोग (JERC) https://jercuts.gov.in/current-regulation/
    6 हरियाणा हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024 11.11.2024 हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) https://herc.gov.in/Regulation/1.aspx
    7 हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2025 28.04.2025 हिमाचल प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (HPERC) https://hperc.org/rule_regulationtype/current/
    8 झारखंड झारखंड राज्य विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024 23.10.2024 झारखंड राज्य विद्युत विनियामक आयोग (JSERC) https://jserc.org/general-regulations.aspx
    9 कर्नाटक कर्नाटक विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024 23.09.2024 कर्नाटक विद्युत विनियामक आयोग (KERC https://kerc.karnataka.gov.in/27/regulations/en
    10 मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024 05.03.2024 मध्य प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (MPERC) https://mperc.in/regulation?type=current
    11 महाराष्ट्र महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024 21.04.2024 महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग (MERC) https://merc.gov.in/regulation_type/current-regulations-tariff-regulations/
    12 मेघालय मेघालय राज्य विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2023 09.05.2024 मेघालय राज्य विद्युत विनियामक आयोग (MSERC) https://mserc.gov.in/current_reg.html
    13 मिजोरम

    मिजोरम विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2025

     

    17.07.2025 मिजोरम विद्युत विनियामक आयोग (JERC https://mzerc.mizoram.gov.in/page/notified-regulations
    14 ओडिशा ओडिशा विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024 01.01.2025 ओडिशा विद्युत विनियामक आयोग (ORIERC) https://www.orierc.org/Framework_for_Resource_Adequacy.aspx
    15 पंजाब पंजाब राज्य विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024 15.03.2024 पंजाब राज्य विद्युत विनियामक आयोग (PSERC) https://pserc.punjab.gov.in/pages/regulations-current.html
    16 सिक्किम सिक्किम राज्य विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2025 01.04.2025 सिक्किम राज्य विद्युत विनियामक आयोग (SSERC) https://www.sserc.org/page/final-regulation/demand-side-management
    17 तमिलनाडु तमिलनाडु विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2025 20.06.2025 तमिलनाडु विद्युत विनियामक आयोग (TNERC) https://tnerc.tn.gov.in/Regulation.aspx
    18 तेलंगाना तेलंगाना विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम 2025 2025 तेलंगाना विद्युत विनियामक आयोग (TGERC) https://www.tgerc.telangana.gov.in/draft.php
    19 उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024 (मसौदा) 30.07.2024 उत्तर प्रदेश विद्युत विनियामक आयोग (UPERC) https://www.uperc.org/Draft_Regulation_Users.aspx
    20 एकाधिक  संघ राज्य क्षेत्र संयुक्त विद्युत विनियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2025 15.05.2025 संयुक्त विद्युत विनियामक आयोग (JERC) https://jercuts.gov.in/current-regulation/
    21 जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र के लिए संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (संसाधन पर्याप्तता के लिए ढांचा) विनियम, 2024 25.11.2024 जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र के लिए संयुक्त विद्युत विनियामक आयोग (JERCJKL) https://jercjkl.jk.gov.in/regulations.html