सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा संस्थान
(नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय,
भारत सरकार, नई दिल्ली की एक स्वायत्त संस्था)
12वां मील पत्थर जालंधर-कपूरथला रोड, वडाला कलां, कपूरथला-144601 (पंजाब)
दूरभाष : 01822 255543-45
फैक्स: 01822 255544-45
ई-मेल: sss.nire@gmail.com
वेबसाइट: http://mnre.gov.in
प्रस्तावना
यह चार्टर सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा संस्थान और नागरिकों के बीच परस्पर सम्पर्क करने का एक साधन है । यद्यपि, यह वाद योग्य नहीं है, परन्तु संस्थान के सभी अधिकारी अनुसंधान और विकास के माध्यम से लोगों को दक्ष सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नैतिक रूप से बाध्य हैं। हम भारत के प्रत्येक नागरिक को सतत, सबसे किफायती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।
हमारे बारे में
सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा संस्थान, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार की एक स्वायत्त संस्था है, जो नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों (विशेषकर बायो-ऊर्जा में) से संबंधित सभी क्षेत्रों में नवीनतम अनुसंधान, डिजाइन और विकास की गति विधियां करने, ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आवश्यकताओं, सभी स्तरों पर मानव संसाधन विकास सहित पोस्ट डॉक्टोरल अनुसंधान नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी का वाणिज्यीकरण करने के लिए अनुसंधान करने के लिए बना है । संस्थान के परिसर को लगभग 75 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है । सचिव, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की अध्यक्षता में शासी परिषद द्वारा संस्थान के कार्यों का प्रबंधन किया जाता है । 11वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान संस्थान को पूर्ण रूप से प्रचालनात्मक करने का प्रस्ताव है । तदनुसार, संस्थान की संस्थापना हेतु सभी गतिविधियों को शामिल करने के लिए कार्रवाई की गई है ।
दृष्टिकोण
· अक्षय ऊर्जा और विशेष बायो-ऊर्जा के क्षेत्र में नवीनतम अनुसंधान और विकासात्मक कार्यकलाप करने, सभी स्तरों पर मानव संसाधन विकास सहित पोस्ट डॉक्टोरल अनुसंधान और अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का वाणिज्यीकरण करने के लिए अनुसंधान करने हेतु एक शीर्ष अनुसंधान और विकास संस्था के रूप में संस्थान की संस्थापना करना ।
मिशन
· उच्च गुणवत्ता और समर्पण युक्त जानकारी आधारित अनुसंधान और विकास संस्थान बनना।
· सेवाएं उपलब्ध कराना बायो-ऊर्जा क्षेत्र के सम्पूर्ण क्षेत्र में और प्रमुख स्टेकहोल्डरों के लिए पूर्ण समाधान ढूंढना ।
· बायोमास विद्युत परियोजना को गुणावत्ता को प्राप्त करने और कायम रखने में तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना, ताकि उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद प्राप्त हो सके और विश्वसनीयता स्थापित की जा सके ।
· नई प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण ऊर्जा क्षेत्र की जानकारी विकसित करने में सहायता करना ।
उद्देश्य
· अनुसंधान, डिजाइन, विकास, परीक्षण, मानकीकरण और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन करना और इन्हें सुगम बनाना जिससे अंततः निम्नलिखित पर बल देने के साथ अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में अनुसंधान, डिजाइन और विकास (आरडीएंडडी) परिणाम का वाणिज्यीकरण करना:
·
(i) परिवहन पोर्टेबल और स्टेशनरी अनुप्रयोगों हेतु ठोस, द्रव और गेसीय रूप में बायो-ऊर्जा, बायो ईंधन और सिंथेटिक ईंधन;
(ii) हाइब्रिड/समेकित ऊर्जा प्रणालियों का विकास; और
(iii) बायो ऊर्जा संसाधन मूल्यांकन
· अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यकलाप शुरू करना, जिन्हें मंत्रालय (एमएनआरई) के विद्यमान केन्द्रों के कार्यकलापों में शामिल नहीं किया गया है ।
· बायो ऊर्जा के क्षेत्र में पोस्ट डाॅक्टोरल अनुसंधान सहित मानव संसाधन विकास और प्रशिक्षण आरंभ करना और इन्हें सुगम बनाना ।
· बायो ऊर्जा के क्षेत्र में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, राज्य नोडल एजेंसियों, भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्था (इरेडा) और उद्योगों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना ।
कार्य
· बायो ऊर्जा के क्षेत्र में समूचे देश में संसाधन सर्वेक्षण और संभाव्यता का मूल्यांकन करना।
· प्रौद्योगिकी मूल्यांकन ।
· बायो ऊर्जा और नए अक्षय ऊर्जा क्षेत्रों के सभी उदीयमान क्षेत्रों में इन-हाउस अनुसंधान और विकास कार्यक्रम ।
· अन्य राष्ट्रीय संस्थाओं तथा परीक्षण केन्द्रों के साथ संयुक्त तकनीकी कार्यक्रम ।
· उपकरणों और प्रणालियों का परीक्षण और प्रमाणन ।
· बायो ऊर्जा उपकरणों और प्रणालियों का तकनीकी आर्थिक मूल्यांकन ।
· पेटैटों पर सूचना सहित बायो ऊर्जा हेतु डाटाबेस का सृजन करना।
· संसाधनों, प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और अनुप्रयोगों पर सूचना का संकलन और प्रसार ।
· नए उत्पाद डिजाइन और विकास पर उद्योग को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना और उत्पादों तथा विनिर्माण प्रक्रियाओं का उन्नयन ।
· प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सेमिनारों और कार्यशालाओं का आयोजन
· द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों तथा समझौता ज्ञापनों के अंतर्गत विदेशी वैज्ञानिक तथा तकनीकी संस्थाओं के साथ सहयोग ।
· अक्षय ऊर्जा में पाठ्यक्रम विकास में सहायता और मानव संसाधन विकास हेतु ठोस कार्यक्रम आरंभ करना ।
· बायो ऊर्जा क्षेत्र में परामर्शी और सलाहकार सेवाएं ।
· नीति आयोजित और कार्यान्वयन में एमएनआरई को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना ।
ग्राहक
Ø पंजाब राज्य और विशाल देश में सभी बायोमास आधारित विद्युत संयंत्र ।
Ø फ्यूल ब्रिकेतों की तैयारी हेतु बायोमास का प्रयोग करने वाले उद्योग ।
Ø बायोगैस स्वामी-घरेलू और समुदाय आधारित ।
Ø अपने कैप्टिव प्रयोग-बायो-डीजल, ऊर्जा दक्ष चूल्हे, छोटे गैसीफायर आदि के लिए बायोमास संसाधनों के उत्पादन और प्रयोग में शामिल व्यक्तिगत किसान और किसान के सहयोगी ।
Ø बायो ईंधन और बायो ऊर्जा में शामिल सभी अध्यापन और अनुसंधान संस्थाएं बायोमास और बायो ऊर्जा संबंधी मशीनरी के सभी विनिर्माता ।
सूचना सुविधा पटल
सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा संस्थान, 12वां मील पत्थर, जालंधर-कपूरथला रोड, बडाला कलां, कपूरथला-144601 (पंजाब) के तकनीकी भवन में संस्थान का एक सूचना सुविधा पटल (आईएफसी) है । आईएफसी द्वारा संस्थान की विभिन्न स्कीमों के संबंध में आम जनता को सूचना, आवेदन जमा करने हेतु प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों, अनुसंधान और विकास सहायता प्राप्त करने और समय-समय पर संस्थान द्वारा विभिन्न प्रकाशनों का प्रसार किया जाता है ।
कोई भी सूचना, सेवा मानको और पूछताछ करने के लिए आप आईएफसी (टेलीफोन सं. 01822-255543, फैक्स: 01822-255544) पर संपर्क कर सकते हैं अथवा स्वयं आ सकते हैं । आप URL : http://mnre.gov.in पर मंत्रालय की वैबसाइट भी देख सकते हैं जिसमें नीति, विनियम, प्रकाशन, संस्थान की आईएफसी आदि दिखाए गए हैं।
शिकायत निपटान तंत्र
यह संस्थान एक जिम्मेदार और प्रभावी तरीके से शिकायतों का निपटान करने के लिए प्रतिबद्ध हैः-
· डा. अनिल कुमार शर्मा, को अधिकारी (सार्वजनिक शिकायत) के रूप में नामित किया गया है। संस्थान के तकनीकी भवन में उनके तहत एक शिकायत सैल का गठन किया गया है । लोग उनसे प्रत्येक मंगलवार को अपनी शिकायत के साथ सायं 3.00 से 4.00 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं । शिकायतें निम्नलिखित पते पर शिकायत सैल को दस्ती/पोस्ट/ई-मेल/फैक्स द्वारा भेजी जा सकती है:
डा. अनिल कुमार शर्मा, अधिकारी (सार्वजनिक शिकायत)
सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा संस्थान (नीरे)
12वां मील पत्थर, जालंधर-कपूरथला रोड, बडाला कलां,
कपूरथला-144 601 (पंजाब)
टेलीफोन सं. 01822-255543, फैक्स: 01822-255544,
ई-मेल: draksarama@gmail.com
· हमारी नवीनतम नीतियों/प्रक्रियाओं के संबंध में सूचना का प्रसार हमारे मंत्रालय की वैबसाइट ीजजचरूध्ध्उदतमण्हवअण्पद पर उपलब्ध कराया गया है जिससे निदेशक, एसएसएस-एनआईआरई के साथ नागरिकों का प्रत्यक्ष संपर्क करने में सुगमता होती है । इसी वैबसाइट पर आरएफडी दस्तावेज के तहत सेवा मानक उपलब्ध कराए गए हैं ।
· शिकायत प्राप्त करते समय शिकायतकर्ता को संबंधित वैज्ञानिक/प्रशासक के नाम और पते की सूचना दी जाएगी जिसके पास शिकायत दूर करने हेतु शिकायत को भेजा गया है।
· जनता की शिकायतों का समय पर निपटान करना निदेशक (एसएसएस-एनआईआरई) द्वारा मॉनीटर किया जाता है और किया जाता रहेगा । शिकायत प्राप्त होने के 60 दिनों के अंदर शिकायत का निपटान न होने के मामले में, शिकायतकर्ता को एक अंतरिम उत्तर भेजा जाएगा जिसमें बताया जाएगा कि अंतिम उत्तर किस तिथि तक उपलब्ध न किए जाने के मामले में, मामले को निदेशक एसएसएस-एनआईआरई के साथ उठाया जा सकता है, जो कि शिकायतों को मॉनीटर करता है । उनका पता, ई-मेल और टेलीफोन नंबर नीचे दिया गया है:
डा. ए.के. जैन, निदेशक
सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा संस्थान (नीरे)
12वां मील पत्थर, जालंधर-कपूरथला रोड, बडाला कलां,
कपूरथला-144 601 (पंजाब)
टेलीफोन सं. 01822-255543, फैक्स: 01822-255544,
ई-मेल: akjain-123@yahoo.com
www.pgportal.nic.in पर किसी भी इंटरनेट सुविधा से शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है ।
नागरिक/ग्राहक का विवरण
शिकायत का विवरण
प्राप्ति की तिथि
नाम
पता
टेलिफोन/मोबाइल/ई-मेल
प्राप्ति के समय पावती दी गई है
शिकायत का विषय
कार्यालय
सार
पावती की तिथि
निपटान की तिथि
ग्राहकों/नागरिकों से अपेक्षाएं
प्रत्येक संगठन] सार्वजनिक अथवा निजी और सभी नागरिकों से अपेक्षा है:
Ø नई बायो ऊर्जा प्रणालियों के प्रवेश को बढ़ावा देने के लिए जानकारी] सूचना और अनुभव बांटना ।
Ø नई बायो ऊर्जा प्रणालियों/युक्तियों का प्रयोग करना जो कि अधिकाधिक सतत] सुविधाजनक, दक्ष, सुरक्षित और किफायती हो रही हैं ।
Ø सभी पहली और दूसरी पीढ़ी के बायो ईंधनों हेतु ईंधन पैरामीटरों के परीक्षण और मापन के लिए निवेदन ।
Ø सभी पहलूओं से पूर्ण निर्धारित परिपत्र में विभिन्न अनुसंधान आरंभ करने हेतु प्रस्ताव भेजना।
Ø प्रशिक्षण और दुर्लभ कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु रूचि ।
शिकायतों के साथ नागरिकों को हमारी प्रतिबद्धता
अपनी शिकायतों का निपटान करने के लिए नागरिकों को हमारे पास निम्नलिखित सूचना भेजनी होगी:
§ अपनी पहचान और डाक का पता, ई-मेल पता और टेलीफोन नम्बर बताएं । अपने पत्र पर हस्ताक्षर करना अथवा अंगूठे का निशान लगाना न भूलें ।
§ कृपया सहायक दस्तावेजों के साथ शिकायतों का विवरण भेजें ।
§ आगन्तुकों को शिकायत का विषय बतातेे हुए अपने आगमन की पूर्व सूचना देनी होगी ।
§ शिकायत हेतु एक केन्द्रीकृत पावती इसकी प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर भेजी जाएगी ।
§ एक पखवाड़े के अंदर संबंधित प्राधिकारी को उनकी शिकायतें प्रेषित की जाएंगी ।
§ आगन्तुकों के साथ शालीनता का व्यवहार किया जाएगा और धैर्यपूर्वक सुना जाएगा । उनकी शिकायतों के शीघ्र निपटान के प्रयास किए जाएंगे।
§ अंतिम निपटान/प्रतिक्रिया की स्थिति सामान्यतया तीन महीनों की अवधि की होगी ।
§ संस्थान के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों में जनता को बिना भेदभाव] सुव्यवस्थित और तुरंत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आप से निवेदन है कि:
- अधिक जानकारी के लिए हमारे मंत्रालय की वैबसाइट: % http://mnre.gov.in देखें क्योंकि संस्थान की वैबसाइट बन रही है । अधिक जानकारी हेतु इस पते पर निदेशक/वैज्ञानिकों से संपर्क करें: सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा संस्थान (नीरे) 12वां मील पत्थर] जालंधर-कपूरथला रोड] बडाला कलां] कपूरथला-144 601 (पंजाब) । उनके संपर्क ब्यौरों के साथ निदेशक और वैज्ञानिकों को कार्य के आवंटन के संक्षिप्त ब्यौरे नीचे दिए गए हैं:
संस्थान के प्रमुख:
क्रम सं.
अधिकारी का नाम
कार्यक्रम का नाम
टेलिफोन /फैक्स सं.
ई-मेल
1.
डा. ए.के.जैन] निदेशक
वैज्ञानिक और प्रशासनिक कार्यकलापों का पर्यवेक्षण
01822&255545
वैज्ञानिक
क्रम सं.
अधिकारी का नाम
कार्यक्रम का नाम
टेलिफोन /फैक्स सं.
ई-मेल
1.
डा. अनिलकुमार शर्मा वैज्ञानिक ’डी’
बायो-डीजल (बायो-डीजल और शैवाल)] ऊर्जा पौधा रोपण] वनस्पति तेलो का थर्मोकेटालिटिक क्रेकिंग] ईंधन सैल ।
01822&255543
2.
इं. सचिन कुमार] वैज्ञानिक ‘बी’
बायो इथानाल] बायोगैस] गैसीफायर और पाइरोलिसिस
01822&255544